फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Throw this one on the banks of Yamuna, cut the next one and throw it in the river.

Yamuna Nagar News: इसे यमुना के किनारे फेंका, अगले को काटकर नदी में फेंकेंगे

Thu, 01 Feb 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Throw this one on the banks of Yamuna, cut the next one and throw it in the river.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की हत्या के मामले में बुधवार को गैंगस्टर हर्ष डल्ला का एक लिंक वायरल हुआ। जिसमें हर्ष डल्ला ने कहा कि हमने राजस्थान के संचौर में मारे लक्ष्मण का बदला लिया है। मैंने अपने तीन साथियों को भेजकर उसके घर से उठाकर मारा। इसे सिर में गोलियां मारकर यमुना किनारे फेंक जलाया है। अगले को यमुना में काट कर फेंकेंगे।
पुलिस वायरल वीडियो व सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड व कुछ दूरी पर एक बाइक मिली थी। आधार कार्ड पर फोटो राजन का है, लेकिन नाम अंकुश लिखा है। पुलिस बाइक और आधार कार्ड की भी जांच कर रही है। आशंका है कि राजन नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस को अभी मृतक राजन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब में भेजे चमड़ी की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

घर से उठाने के लिए भेजे थे तीन आदमी
वायरल लिंक में गैंगस्टर हर्ष डल्ला ने कहा कि राजन भगोड़ा था। जिसने उनके भाई लक्ष्मण को राजस्थान के सांचौर में मारा था। हमने उसके घर से उठाकर मारा है। इसे हमने यमुना किनारे फेंका है। अगले वाले को यमुना के अंदर काट कर फेंकेगे। इसको को सिर्फ सिर में गोलियां मारकर जलाया है। हमारे में कोई मुखिया नहीं होता। हम तो भाई है। हम इन्हें बताएंगे दुश्मनी क्या होती है। मैंने काफी मर्डर किए है। दो-दो आदमी भेजकर मर्डर करवाए हैं। यह पहला मर्डर है, जिसमें तीन आदमी भेजे। इसको इसके घर से उठाया। इसलिए इसमें तीन आदमी भेजने पड़े। क्योंकि आदमी को घर से उठाकर लाना था। इन्होंने आठ आदमी भेजकर एक को मारा था। कौन सी मर्दों वाली बात है। वह एक-दो के साथ तो लड़ लेता। आठ के साथ कैसे लड़ लेता। हम आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देते। क्राइम करने वालों को मारते है। न तो मैं आज सरेंडर करूंगा। न कल करूंगा। न मैं सरेंडर करने के लिए बना हूं। हम फुकरियां नहीं मारते। ये कहते है कि सलमान खान को मारेंगे। हम कहते नहीं। हम इनके खिलाफ है। इनकों मारेंगे। जिसका भी क्राइम में कसूर होगा। उसे ही मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार दिन में आएगी चमड़ी के सैंपल की रिपोर्ट
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की रविवार रात गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। उसका शव सदर थाना क्षेत्र के गुलाबगढ़ गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे जली हुई हालत में पड़ा मिला था। उसके हाथ पैर बांधे हुए थे। मृतक राजन के पिता महेंद्र व मासी के बेटे सरस्वती नगर निवासी प्रिंस ने उसकी शिनाख्त की थी। वारदात के बाद फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली था। पोस्ट में उन्होंने सुक्खा दुन्नेके और मान जैतो के मर्डर का बदला लिया। पोस्टमार्टम के दौरान राजन की एक्सरे रिपोर्ट में उसके सिर में दो गोलियां मारने के निशान मिले थे। दोनों गोलियां सिर के ऊपर से मारी गई थी। एक गोली सिर के ऊपर से लगकर दाईं तरफ गर्दन के पास से निकली हुई थी। जबकि दूसरी गोली सिर के ऊपर से लगकर बाई आंख की तरफ से निकली हुई थी। राजन को किस केमिकल से जलाया गया था, इसका पता करने के लिए उसकी चमड़ी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट तीन-चार दिन में आएगी।

मृतक राजन के शव के पास से एक अंकुश नाम का आधार कार्ड व बाइक मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लिंक व पोस्ट की गहनता से जांच कर रहे है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed