फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three women caught and rescued seven children

भीख मांग रही महिलाओं को पकड़, सात बच्चों को किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
three women caught  and rescued seven children
बाल कल्याण समिति की टीम ने आपरेशन मिलाप के तहत वीरवार को बाजार और चौक चौराहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बच्चों से भीख मंगवा रही तीन महिलाओं को पकड़ा है। बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में तीनों महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दिनभर की कार्रवाई के दौरान सात बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं अपने बच्चों से चौक चौराहों और बाजारों में भीख मंगवाती हैं। इस सूचना पर उन्होंने एक टीम गठित की। टीम में जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य पवन बहार, गैर संरक्षण अधिकारी प्रीती वत्स, लीगल अधिकारी रंजन शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह को शामिल किया गया। टीम ने प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक व रेलवे स्टेशन से तीन महिलाओं को बच्चों के साथ भीख मांगते हुए पकड़ा। तीनों महिलाएं आने जाने वाले वाहन चालकों से भीख मंगवा रहीं थीं। तीनों महिलाएं गरीब बस्ती रेलवे स्टेशन की रहने वाली हैं। इस दौरान उनकी टीम ने बच्चों को रेस्क्यू कर उनसे बात की और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ किशोर न्याय के अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्चे भीख मांगते मिले तो दें सूचना
जिला बाल संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी का कहना है कि शहर में यदि कहीं भी कोई व्यक्ति या महिला बच्चों से भीख मंगवाते हुए मिले या कोई भी बच्चा भीख मांगता हुआ मिले तो तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 व जिला बाल संरक्षण इकाई के फोन नंबर 01732-237050 पर दें। उन्होंने बताया कि बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ उनकी इकाई द्वारा अभियान मिलाप चलाया जा रहा है, जिसमें श्रम एवं भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में तीन महिलाओं पर किशोर अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed