{"_id":"69b877a3c249d3965909e234","slug":"three-women-and-a-youth-arrested-with-five-kg-opium-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152941-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच किलो अफीम के साथ तीन महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच किलो अफीम के साथ तीन महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार
Tue, 17 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच किलो 914 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि जगाधरी के खारवन रोड क्षेत्र में दो महिलाएं संदिग्ध हालात में नशीले पदार्थों के साथ घूम रही हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई राजेंद्र सिंह सहित टीम के अन्य सदस्यों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को काबू कर लिया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। उनके सामने तलाशी लेने पर महिलाओं के पास से पांच किलो 914 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों महिलाओं की पहचान बिहार के जिला मोतिहारी के गांव इजरानवादा निवासी नाजरा खातून और तूफान के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं यह अफीम यमुनानगर में सप्लाई करने आई थीं। आगे की जांच में पता चला कि अफीम रामपुर कांबोयान निवासी जुल्फकार और प्रमिला को सौंपी जानी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जगाधरी रोड स्थित तिकोनी चौक के पास से जुल्फकार और प्रमिला को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि जुल्फकार के खिलाफ पहले भी इसी तरह के दो मामले दर्ज हैं, जो अदालत में विचाराधीन हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।