फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three tractor trolleys laden with sand caught, fined Rs 6.75 lakh

Yamuna Nagar News: रेत से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी, 6.75 लाख किया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three tractor trolleys laden with sand caught, fined Rs 6.75 lakh
पोबारी घाट पर अवैध खनन पर बुधवार रात सीएम फ्लाइंग की रेड हुई। देर रात तक चली कार्रवाई में टीम ने रेत से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पकड़ी। इन पर 6 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। टीम में इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा, एसआई राजेश कुमार, एसआई जयकुमार, एसआई गुरमीत व एसआई अनीश शामिल रहे। टीम की कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया। कुछ वाहन चालक वाहनों को मौके से लेकर फरार होने में कामयाब रहे तो कुछ रेत को वहीं खाली कर निकल गए। टीम के सदस्यों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, पर अंधेरे का फायदा उठाकर वह चकमा देने में कामयाब हो गए। मौके से पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जनहित याचिकाकर्ता अधिवक्ता वरयाम सिंह का कहना है कि अगर प्रशासन चाहे तो अवैध खनन के खेल में शामिल सभी लोगों तक पहुंच सकता है। लेकिन इसके लिए उन्हें अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों के चालकों से सख्ती से पूछताछ करनी होगी। उनके मोबाइल फोन की जांच भी करानी होगी। जिससे इस अवैध खनन के खेल में शामिल सभी लोगों का राज सामने आ सकता है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed