फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three tolas of gold ornaments cheated from woman by trapping her in love trap

प्रेम जाल में फंसाकर महिला से ठगे तीन तोले सोने के गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three tolas of gold ornaments cheated from woman by trapping her in love trap
यमुनानगर। प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला से करीब तीन तोले सोने के गहने लेकर हड़प लिए। जब महिला ने आरोपी से अपने गहने वापस मांगे तो आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाब नगर कॉलोनी निवासी महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पड़ोसी बंटी उसके पति का दोस्त है। जिसके चलते आरोपी का उनके घर पर आना जाना है। इस दौरान आरोपी बंटी की उसके साथ भी जान पहचान हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक साल पहले आरोपी बंटी ने उससे जरूरी काम के लिए रुपये मांगे। लेकिन उसने रुपये नहीं होने पर उसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उससे शादी में मिले गहने गिरवी रखकर रुपये देने को कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे जल्द रुपये लौटाने की बात कहकर अपने विश्वास में लिया। इसके बाद उसने आरोपी बंटी को घर पर रखे दो सोने के हार, दो सोने की अंगूठियां, सोने की बालियां व सोने के काटे दे दिए। यह सोने के गहने कुल तीन तोले के थे। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक थी। गहने लेने के बाद आरोपी ने जल्द उसके गहने लौटाने की बात कही। लेकिन काफी समय बाद भी आरोपी ने उसके गहने नहीं लौटाए। जब उसने आरोपी से अपने गहने वापस मांगे तो आरोपी ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बंटी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed