फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three new cases of three frauds registered against accused Dharmendra, the accused recovered earrings and bike

आरोपी धर्मेंद्र पर तीन ठगी के तीन नए मामले दर्ज, आरोपी ने बालियां व बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three new cases of three frauds registered against accused Dharmendra, the accused recovered earrings and bike
यमुनानगर। बीपीएल राशन कार्ड, मकान बनवाने व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को ठगने के और भी मामले सामने आ रहे हैं। आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ अब मांडखेड़ी निवासी ममता रानी, खारवन निवासी साक्षी व मारवा निवासी रानी ने शिकायत दी है। पुलिस ने तीनों महिलाओं की शिकायतों पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिए है। अब तक आरोप धर्मेंद्र के खिलाफ अलग अलग थानों में 21 मामले दर्ज हो चुके है। आरोपी धर्मेंद्र पुलिस रिमांड पर है। 31 मार्च को उसका रिमांड खत्म होगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी तक आरोपी टोपरा कलां निवासी धर्मेंद्र से पुलिस ने छज्जू नगला निवासी सरोज देवी से छीनी गई बालियां बरामद कर ली है। वारदात में प्रयोग बाइक भी बरामद की है। अब जैसे-जैसे आरोपी के बारे में पता लग रहा है, तो पुलिस के पास शिकायतें भी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को राशन कार्ड, मकान व सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर फोटो खींचने के बहाने बालियां ठगने की वारदात हो रही थी। लगातार इस तरह की वारदात की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। कुछ शिकायतों पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किए, तो कुछ शिकायतें जांच के लिए रख ली। इसी तरह की वारदात छज्जू नगला निवासी सरोज देवी के साथ हुई थी। उनकी भी बालियां छीनी गई थी। थाना छप्पर थाना पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सरोज देवी ने एक मोबाइल नंबर दिया। यह नंबर आरोपी ने उसे दिया था। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करते हुए टोपरा कलां निवासी धर्मेंद्र को पकड़ा था। जिसके बाद आरोपी पर रोजाना नए नए केस दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
थाना छप्पर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र पर अलग-अलग थानों में 21 मामले दर्ज हो चुके हैं। एक मामला कुरुक्षेत्र में दर्ज हैं। वहां पर भी आरोपी ने इसी तरह से ठगी की वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed