{"_id":"6777c89a19c26eda0a0aaa65","slug":"three-more-accused-of-triple-murder-in-yamunanagar-arrested-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: ट्रिपल मर्डर के तीन और आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिए; आरोपियों पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: ट्रिपल मर्डर के तीन और आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिए; आरोपियों पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का शक
Fri, 03 Jan 2025 04:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:53 PM IST
सार
डीएसपी राजेश कुमार ने सीआईए-1 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक, बीते 26 दिसंबर को रादौर थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाहर शूटरों ने फायरिंग की थी। जिसमें पंकज मलिक, वीरेंद्र और अर्जुन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर के रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का शक है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में शूटरों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएसपी राजेश कुमार ने सीआईए-1 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक, बीते 26 दिसंबर को रादौर थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाहर शूटरों ने फायरिंग की थी। जिसमें पंकज मलिक, वीरेंद्र और अर्जुन की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। साथ ही शूटरों तक सुविधाएं पहुंचाने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी। जिसमें तीन आरोपियों गोलनी निवासी रविंद्र उर्फ कालू, अंबाला के डंग डैहरी निवासी गुरविंद्र, नाहन निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने शूटरों को सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। जिसमें ट्रांसपोर्ट से लेकर कई अन्य सुविधाएं थी। यही नहीं पुलिस को शह है कि आरोपियों ने शूटरों तक हथियार पहुंचाए और उन्हें छुपाया था। इस बिंदू पर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रविंद्र उर्फ कालू को तीन दिन और गुरविंद्र व सूरज कुमार को चार-चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन