{"_id":"655faff4a8efca97800373eb","slug":"three-miscreants-took-the-couple-hostage-and-stole-five-lakh-rupees-kept-in-the-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9505-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दंपती को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने घर में रखे पांच लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दंपती को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने घर में रखे पांच लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी की बसंत कॉलोनी में तीन बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। यह रुपये व्यक्ति ने जमीन बेचकर बॉक्स में रखे हुए थे। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की बसंत कॉलोनी निवासी मोहम्मद अफजाल ने बताया कि उसने अपने गांव से कुछ जमीन अपने भतीजे पीपली माजरा निवासी इरफान को बेची थी। उसके भतीजे इरफान ने बयाना के रूप में उसी समय उसे दो लाख रुपये दिए थे और अब रजिस्ट्री पर कई दिन पहले पांच लाख रुपये बैंक से निकालकर दिए थे।
बुधवार रात को वह अपनी पत्नी कलसुम, पोती मुस्कान घर के मेन गेट को कुंडी लगाकर कमरे में सो गए थे। सुबह करीब तीन बजे उनके कमरे के दरवाजे को लात मारने की आवाज सुनाई थी। उसने दरवाजा खोला तो तीन बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए घर में घुस गए। बदमाशों ने उसे व उसकी पत्नी को धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। दो बदमाशों ने उन्हें पकड़कर रखा। जबकि एक बदमाश ने कमरे में रखे लोहे के बक्से से पांच लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठे हुए। तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी
यमुनानगर। प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिवपुरी बी कॉलोनी में नया मकान बना रहा है। रोज की तरह शाम को वह काम निपटाकर घर आ गए थे। सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो वहां से दो पानी की मोटर, टेबल फेन, 40 फीट पानी की पाइप, 10 मीटर कॉपर तार, गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।