फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three members of the family were injured in an attack with a gun.

Yamuna Nagar News: गंडासी से हमला कर परिवार के तीन लोगों को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three members of the family were injured in an attack with a gun.
गांव सरावीं में कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने गंडासी से हमला कर परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव सरावीं निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसकी बेटी अकविंदर कौर अपने पति बलविंदर सिंह व बच्चों के साथ उसके पास रहती है। उसने बताया कि गांव सरावां निवासी रजवंत कौर ने अपनी गाय को उनके खेतों में छोड़ दिया। अब गाय उनकी गेहूं की फसल को खराब कर रही है। जब उसने रजवंत कौर को इस बार कहा तो आरोपी ने उसे कहा कि वह गाय को पकड़कर उनके घर पर बांधकर चली जाए। जब वह अपने जमाई बलविंदर सिंह के साथ गाय को पकड़कर उनके घर पर बांधकर आए तो गुरमीत सिंह, जसविंदर कौर, रमनजीत कौर, रजवंत कौर व सतपाल सैनी ने उन पर गंडासी से हमला कर दिया। जब उसकी बेटी अकविंदर कौर उन्हें आरोपियों से छुड़वाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसे पर भी हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed