{"_id":"6af619880b5f521eea054f8c","slug":"three-masked-miscreants-set-a-cosmetic-shop-on-fire-after-pouring-petrol-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166006-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कॉस्मेटिक की दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कॉस्मेटिक की दुकान में लगाई आग
Fri, 13 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
गांधी नगर में आग से दुकान में जला सामान। सोशल मीडिया
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कॉस्मेटिक और जनरल स्टोर की दुकान में आग लगा दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोगिंद्र नगर निवासी सुशील कुमार की गांधी नगर में खुशी रोहिला कॉस्मेटिक एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर आकर देखा तो दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब सुबह चार बजे आग पर काबू पाया। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन नकाबपोश संदिग्ध वहां से भागते दिखाई दे रहे हैं। सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान के अंदर रखा कॉस्मेटिक, जनरल स्टोर का सामान और बिक्री के लिए रखा स्टॉक जलने लगा।
थाना गांधीनगर प्रभारी विशाल ने बताया कि दुकानदार की शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दुकान के पास बोतल में मिला पेट्रोल
सुशील ने बताया कि उनका घर दुकान से करीब 500 मीटर दूर है। आसपास के लोगों ने उन्हें फोन करके आग लगने की सूचना दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकान के पास उन्हें प्लास्टिक की एक बोतल मिली, जिसमें थोड़ा पेट्रोल था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों ने पहले दुकान के आसपास पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा दी। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें तीन नकाबपोश भागते दिखाई दिए।

गांधी नगर में आग से दुकान में जला सामान। सोशल मीडिया- फोटो : ARchive