फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three including innocent girl raped

मासूम बच्ची समेत तीन से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three including innocent girl raped
जगाधरी क्षेत्र में शुक्रवार को शर्मसार करने वाले तीन मामले सामने आए। जगाधरी में दुकान पर सामान लेने गई आठ साल की बच्ची को युवक ने ईंट भट्ठे पर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। वहीं एक अन्य घटना में सदर जगाधरी एरिया के एक गांव में अज्ञात कार चालक ने महिला को लिफ्ट देकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने देवर पर चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची को युवक ने बनाया हवस का शिकार
सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है और वे भट्ठे के नजदीक ही रहते हैं। वीरवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उसकी आठ वर्षीय बेटी दुकान से बिजली का होल्डर लेने गई थी। वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश की तो खून से लथपथ हालत में आती हुई दिखाई दी। लड़की से इस संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक धर्मवीर (23) ने उसका मुंह बंद करके जबरन गलत काम किया। महिला ने बताया कि अधिक खून बहने से उसकी बच्ची बेहोश हो गई। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1091 नंबर पर फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी धर्मवीर के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

- कार में लिफ्ट देकर महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
यमुनानगर। सहारनपुर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से चार साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रहती है। 30 जून को वह अपने लड़के के साथ गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी मासी के घर आई थी। बेटे को अपनी मासी के घर छोड़कर वह वापस अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार चालक वहां पर आया। आरोपी ने उसे बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। इस दौरान आरोपी उसे बस स्टैंड पर न छोड़कर मानकपुर स्थित जंगल में ले गया है, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी उसे जंगाल में छोड़कर वहां से फरार हो गया। वह किसी तरह अपनी मासी के घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर पर लगाया चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप
जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति बीमार रहता है। जिस कारण उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। महिला ने बताया कि एक दिन वह घर पर रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान उसका देवर रसोई में आ गया और उससे पीने के लिए पानी मांगने लगा। जब वह उसके लिए पानी लाने के लिए गई तो आरोपी ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। घटना के संबंध में किसी को कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे डर के कारण वे चुप रही। इस दौरान आरोपी ने उसकी अलमारी में रखे जेवर व एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा। जब इस बारे में उसने अपनी सास को बताया तो वह भी अपने बेटे का साथ देने लगी। परेशान होकर उसके उसके खिलाफ महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने महिला के आरोपी देवर व सास के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म, चोरी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वर्जन
-थाना शहर जगाधरी के एसएचओ सुरेश शर्मा ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने तत्परता से शुक्रवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य मामलों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed