फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three including CSC operator arrested for making fake birth certificate

Yamuna Nagar News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने में सीएससी संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three including CSC operator arrested for making fake birth certificate
सिविल अस्पताल जगाधरी की आईडी हैक करके फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में पुलिस ने सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) संचालक अमरपुरी कॉलोनी के मनदीप, उसके दोस्त ब्रजवासी कॉलोनी निवासी अर्जुन व प्रमाण पत्र बनवाने वाले गंगानगर कॉलोनी के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में पता चला है कि अमित ने जन्म प्रमाणपत्र में अपनी जन्म तिथि बदलवाई थी। इसके लिए उसने अर्जुन से संपर्क किया और अर्जुन ने मनदीप से बात की। पांच हजार रुपये प्रमाणपत्र बनवाने के लिए गए थे। मनदीप ने भी किसी ओर से यह प्रमाणपत्र बनवाया था। इसलिए पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में जिला सिविल अस्पताल यमुनानगर व पीएचसी कलानौर की आईडी को हैक करके पोर्टल पर गंगानगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार का फर्जी प्रमाण पत्र जारी हुआ था। पोर्टल पर वेरिफिकेेशन के दौरान यह मामला पकड़ में आ गया। जिस पर तत्कालीन सिविल सर्जन कार्यालय में अमित कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे जन्म प्रमाणपत्र की जरुरत थी। इसके लिए उसने मनदीप से संपर्क किया। मनदीप भंभौली में सीएससी चलाता था। उसे फाइल तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया। पैसा देने के बाद दूसरे दिन ही मनदीप ने अमित को जन्मप्रमाण पत्र तैयार कर दे दिया था। उस समय थाना छप्पर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इस केस में शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की भूमिका संदिग्ध जताई जा रही थी, क्योंकि सिविल अस्पताल जगाधरी के पोर्टल की आइडी का पासवर्ड व लॉग इन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed