यमुनानगर में मर्डर: करनाल के युवक को तीन दोस्तों ने खेत में पिलाया जहर, अस्पताल में छोड़कर हुए फरार
यमुनानगर के छोटाबांस के खेत में युवक को जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक करनाल का रहने वाला था। वारदात में आरोप उसके तीन दोस्तों पर लगा है। जो उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में युवक के परिजनों ने शिकायत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर जिले के रादौर में छोटाबांस गांव के खेत में नौ नवंबर को बेहोश मिले करनाल के गांव कलसौरा निवासी सुमित (22) की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई थी। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव कलसौरा निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर को सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव मांडखेड़ी निवासी अमन व उसका भाई रमन उनके घर उसके भतीजे सुमित के पास आए थे।
ये भी पढ़ें-यमुनानगर की रानो का साहस: पीजीआई ने पति को घोषित किया ब्रेन डेड, अंगदान कर पांच लोगों को दिया नया जीवन
रात को वे दोनों भाई उसके घर पर ही रुके। अगली सुबह दोनों भाइयों ने सुमित को लाडवा तक छोड़ने को कहा। इस पर सुमित अपनी बाइक पर बैठाकर उन्हें लाडवा तक छोड़ने के लिए चला गया। बाद में पता चला कि अमन व रमन उसके भतीजे को लाडवा न ले जाकर अपने साथ रादौर के गांव छोटाबांस के एक खेत में ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने वहां उसके भतीजे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया। इससे उसका भतीजा बेहोश हो गया।
इसके बाद आरोपी रमन व अमन ने उनके गांव के रमन को फोन करके मौके पर बुलाया। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके भतीजे सुमित को रादौर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। रादौर के सरकारी अस्पताल से सुमित के पिता राजकुमार के पास फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत काफी खराब है। राजकुमार ने इस बारे में उसे बताया। इसके बाद वह राजकुमार व उसके परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने सुमित की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। उन्होंने उसे करनाल के निजी अस्पताल में पहुंचाया।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: हड़ताल के चलते सुबह 6 बजे से पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए भटकते रहे लोग-कल सुबह तक रहेगी दिक्कत
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। चिकित्सकों ने जांच में बताया कि सुमित की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। राजबीर सिंह ने बताया कि जब वे छोटाबांस स्थित खेत में पहुंचे तो वहां से उसके भतीजे की बाइक भी गायब थी। अस्पताल से पता लगा कि उनके भतीजे को गांव कलसौरा निवासी रमन पुत्र मलकीत, रमन व अमन लेकर आए थे। आरोप है कि यह तीनों ही उनके भतीजे को अपने साथ रादौर के छोटाबांस में लेकर गए थे।
ये भी पढ़ें-हिसार: एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, पेपर पास करवाने के लिए वसूले जाते थे 15 लाख रुपये
वहीं पर खेत में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रादौर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।