फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three crore rupees duped in the name of forex trading

Yamuna Nagar News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर तीन करोड़ रुपये ठगे

Fri, 10 Apr 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Three crore rupees duped in the name of forex trading
यमुनानगर। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने फर्जी कंपनी और नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और तीन करोड़ पांच लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तिलक नगर निवासी अजय शर्मा और जितेंद्र पराशर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जनवरी 2023 में उनकी मुलाकात आरोपी अमित खेड़ा से हुई थी, जिसने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए बीएफएक्स प्रो और ट्रेड मास्टर नो प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश पर भारी मुनाफा देने का झांसा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में कुछ निवेशकों को मामूली रिटर्न भी दिया और एप में निवेश को बढ़ाकर करीब नौ करोड़ रुपये तक दिखाया, जिससे लोग और अधिक पैसा लगाने लगे। आरोप है कि निवेशकों से आरटीजीएस, चेक, नकद, यूपीआई और क्रिप्टो के माध्यम से रकम अलग-अलग खातों में जमा करवाई गई। बाद में कंपनी का नाम बदलकर इसे दुबई में रजिस्टर्ड बताकर भरोसा बढ़ाया गया। अगस्त 2025 के बाद आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया और बहाने बनाने लगे। कालका में 300 निवेशकों की मीटिंग बुलाकर किस्तों में पैसा लौटाने का वादा किया गया, लेकिन सिर्फ एक बार ही आंशिक भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्कपुर थाना पुलिस ने अमित खेड़ा, समदर्श खेड़ा, सोनी इसरानी, रमेश दत्ता और हरनेक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed