{"_id":"6515ef691206da104b00d676","slug":"three-criminals-arrested-while-planning-robbery-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-6527-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लूट की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लूट की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने जमानत पर जेल से बाहर आए तीन बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को पकड़ने के बाद जब तलाश से ली गई तो उनके पास से एक अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व लोहे की रॉड भी बरामद हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एक आरोपी पर पहले 22 मामले दर्ज है और चार मामलों में वह सजायाफ्ता है। इसके अलावा दूसरे आरोपी पर आठ व तीसरे पर दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों से चोरी के पांच मामलों का भी खुलासा हुआ है। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि जगाधरी त्रिवेणी चौक तेलीपुरा रोड पर तीन युवक लूट की योजना की फिराक में छुप कर बैठे हुए। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान दुर्गा गार्डन निवासी सूरज उर्फ मुंडिया, जितेंद्र उर्फ जीतू व अंकित उर्फ अड्डा के नाम से हुई।
आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो आरोपी सूरज के पास से एक अवैध देसी कट्टा एक जिंदा, आरोपी जीतू के पास से लोहे की रॉड व आरोपी अंकित के पास से एक बैटरी बरामद हुई। इसके अलावा मौके से साइड में खड़ी आरोपियों की एक बाइक भी बरामद हुई। जिस पर बदमाश लूट करने आये थे। बाइक की जांच की गई तो वह भी चोरी की निकली। आरोपियों के खिलाफ लूट की योजना, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में पांच चोरी के मामलों को भी खुलासा हुआ।चोरी के पांच मामले सुलझे।