फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three cases of chikungunya, one case of dengue were found

Yamuna Nagar News: चिकनगुनिया के तीन, डेंगू का एक केस मिला

Thu, 03 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three cases of chikungunya, one case of dengue were found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार को डेंगू का एक व चिकनगुनिया के तीन केस मिले। दो दिन में डेंगू के चार व चिकनगुनिया के पांच केस मिल चुके हैं। नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रभावित कॉलोनियों में फॉगिंग कराई गई। वहीं जमा पानी में दवा का छिड़काव कराया गया। वहीं डेंगू के अब तक 14 केस मिल चुके हैं।
डेंगू व चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी खुद भी फील्ड में उतर आई हैं। डेंगू केस मिलने के बाद टीमें प्रभावित कॉलोनियों में काम कर भी रहे हैं या नहीं यह जानने के लिए उन्होंने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। शांति कॉलोनी में उन्होंने ब्रीडिंग चेकरों की कार्यप्रणाली जानी। करीब 40 ब्रीडिंग चेकरों को घरों में लारवा की जांच के लिए लगाया गया है। डॉ. सुशीला सैनी ने घरों में जाकर लोगों से भी पूछा कि उनके घरों के जांच के लिए टीम आई है या नहीं। वहीं कॉलोनी में उन्होंने चिकनगुनिया से प्रभावित मरीजों से भी बात की।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग के अनुसार नए केस में तिलकनगर में 53 वर्षीय व्यक्ति डेंगू से ग्रस्त मिला। वहीं शांति कॉलोनी में 46 साल की महिला व 10 साल का बच्चा और हनुमान गेट में 15 साल का किशोर चिकनगुनिया से पीड़ित मिला। मंगलवार को नालागढ़ की माजरी में 38 वर्षीय युवक, यमुना विहार काॅलोनी में 40 साल का युवक व जगाधरी के काली मंदिर के पास 25 वर्षीय महिला डेंगू से पीड़ित मिली थी। जबकि मुखर्जी पार्क में 64 साल की महिला व सुभाष नगर कॉलोनी में 40 वर्षीय महिला चिकनगुनिया से पीड़ित मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू का एक व चिकनगुनिया के तीन नए केस मिले हैं। सभी जगहों पर फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने बुधवार को शांति कॉलोनी में औचक निरीक्षण किया। फॉगिंग व लारवा जांच के कार्यों का जायजा लिया और लोगों से बात की। डेंगू को लेकर लोग सावधानी बरतें। घरों में पानी जमा न होने दें। क्योंकि इसी ठहरे पानी में मच्छर का लारवा पनपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed