फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three bike riders going to the wedding were hit by a dumper, one died

शादी में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders going to the wedding were hit by a dumper, one died
हादसे के दौरान पड़ी बाइक - फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर जा रहे तीन दोस्तों को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लाडवा निवासी इंद्रजीत की मौत हो गई जबकि बड़तौली निवासी गुरमीत व डेरा हमीदपुर निवासी विक्रम घायल हो गये। हादसा काला आम्ब रोड पर खंडरा मोड़ के पास हुआ है। दोनों घायल युवकों को साढौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक इंद्रजीत व घायल गुरमीत एवं विक्रम डेरा हमीदपुर से तीनों एक ही बाइक पर अपने रिश्तेदार देसराज के बेटे की शादी गांव में सफीलपुर में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ये काला आम्ब रोड पर गांव खंडरा के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान इंद्रजीत को गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरमीत व विक्रम बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाया। लेकिन इस हादसे के बाद मौके से डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। ट्रक पर दिए नंबर से पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगा रही है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग साढौरा के अस्पताल पहुंचे और इंद्रजीत के शव को देखकर बिलख कर रो पड़े। ऐसे में लोगों ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed