फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three arrested including the main accused for demanding extortion and firing from the businessman

पीवीसी शीट व्यापारी से रंगदारी मांगने व फायरिंग करने का मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including the main accused for demanding extortion and firing from the businessman
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने पीवीसी शीट व्यापारी सुमित नरूला से रंगदारी मांगने और उनकी दुकान पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी नरेंद्र राणा व जम्मू कॉलोनी निवासी हर्षदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेंद्र राणा को बहादुरगढ़ एसटीएफ ने कुछ दिन पहले पकड़ा था। अब स्पेशल सेल ने उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी नरेंद्र राणा पर कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। उनमें भी पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद दो और आरोपी पकड़े गए हैं। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरूला की ससौली रोड पर गणेश ट्रेडर्स के नाम से पीवीसी (पॉलीविनाइल क्लोराइड) शीट की दुकान है। 22 मई को उनके पास करीब साढ़े आठ बजे नरेंद्र राणा ने कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। सुमित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया था। जिसके बाद 24 मई की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की नीयत से उसकी दुकान पर फायरिंग की थी। गनीमत रही थी कि उस समय व्यापारी दुकान पर नहीं था।
विज्ञापन

इस मामले में स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव बिजोपुर निवासी सागर, सहारनपुर के गांव भलस्वा ईशापुर निवासी दुष्यंत, सहारनपुर के गांव सलौनी निवासी नमन कलियर, मंधौर निवासी शिवम उर्फ शिवा व अभि को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नरेंद्र राणा की तलाश की जा रही थी। इसी बीच उसे बहादुरगढ़ एसटीएफ ने दबोच लिया। जिसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद उसके साथियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed