फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three and a half acres of wheat burned in a fire in Kishanpura

Yamuna Nagar News: किशनपुरा में आग लगने से साढ़े तीन एकड़ गेहूं जला

Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three and a half acres of wheat burned in a fire in Kishanpura
खेत में लगी आग से जला गेहूं व पॉपुलर के पेड़। किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के किशनपुरा में हाइटेंशन बिजली तारों में हुई स्पार्किंग के कारण भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस हादसे में करीब साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल और दर्जनों पॉपुलर के पेड़ जल गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
तिहमो निवासी किसान कर्णजीत सिंह और दिलबाग सिंह के खेत में यह हादसा हुआ। करीब साढ़े तीन एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी थी। इसमें एक एकड़ में कटी हुई गेहूं एकत्र थी, एक एकड़ में भूसा रखा था, जबकि शेष खेत में खड़ी फसल मौजूद थी। इसके साथ ही खेत में लगभग 1100 पॉपुलर के पेड़ भी लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि खेत के बीच से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे पॉपुलर के पेड़ों ने आग पकड़ ली। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती हुई गेहूं की फसल तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। किसानों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed