फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were made aware of mental health

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Fri, 11 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of mental health
संबोधित करते डॉ. मंगला। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में वीरवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य व एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा समिति और एंटी-रैगिंग समिति की ओर से करवाया गया।
मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. दिव्य मंगला रहे। डॉ. मंगला ने विद्यार्थियों में अवसाद और चिंता विषय पर युवाओं में बढ़ते तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अवसाद के शुरुआती लक्षणों को पहचानने, अपनी भावनाओं को साझा करने के महत्व, सकारात्मक जीवनशैली और समय पर मदद लेने के बारे में समझाया। उनका संदेश हर जिंदगी कीमती है अकेले मत झेलो, बात करो विद्यार्थियों द्वारा खूब सराहा गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक दबाव, घर से दूरी, समायोजन की समस्या और सोशल मीडिया की चिंता प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में तनाव के प्रमुख कारण हैं। विद्यार्थियों को संतुलित जीवनशैली बनाए रखने, माइंडफुलनेस का अभ्यास करने, परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने और मदद लेने में कभी न हिचकिचाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में एंटी-रैगिंग समिति के संयोजक डॉ. अनिल ने विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग उपायों, यूजीसी के निर्देशों और रैगिंग विरुद्ध कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित और रैगिंग-मुक्त परिसर के वातावरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम पूनम गर्ग, डॉ. वीरा, मंजू और डॉ. पूनम की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed