फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused arrested for abducting student, beating and firing

Yamuna Nagar News: छात्र को अगवा करके पीटने व फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for abducting student, beating and firing
आईटीआई के छात्र को अगवा करके अर्धनग्न कर पीटने और भागते समय उस पर गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने गांव संधाय निवासी शुभम, सिंहपुरा निवासी विवेक और दयालगढ़ निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव रामपुर बिहटा निवासी विशाल ने साढौरा पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 15 मई को सुबह आईटीआई साढौरा में आया था। तभी एक कार में पांच युवकों ने आईटीआई के बाहर से उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया। कार में सवार गांव संधाय निवासी शुभम, बसातियांवाला निवासी विकास, ज्ञानेवाला निवासी हैप्पी को उसने पहचान लिया । आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उस पर गंडासी, तलवारों से हमला किया गया। आरोपियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल और देसी कट्टा भी रखा। शुभम के पास पिस्टल थी और हैप्पी के पास कट्टा था। आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवा दिए और पीटाई करते हुए उसकी वीडियो तक बनाई। उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को शिकायत दी तो उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी। आरोपियों ने बाद में उसे मियापुर रोड पर गाड़ी से बेहोशी की हालत में फेंक दिया। आरोपियों से बचकर जब वह भागने लगा तो उस पर गोली चला दी। आरोपियों ने उसके छोटे भाई की टांगे काटकर घर के आगे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार पांच युवकों के साथ-साथ अन्य युवक भी बाद में आए थे। एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ करके उनके बाकि साथियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed