फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three accused arrested after seven years for blackmailing businessman and demanding Rs 40 crore

Yamuna Nagar: व्यापारी को ब्लैकमेल कर 40 करोड़ रुपये मांगने के तीन आरोपी सात साल बाद गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 01:40 AM IST
सार

तीनों आरोपी अदालत से भगोड़े घोषित थे, स्पेशल सेल की टीम ने काबू किया है। आरोपी दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर चार करोड़ वसूल भी चुके थे। 

विज्ञापन
Three accused arrested after seven years for blackmailing businessman and demanding Rs 40 crore
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में व्यापारी को ब्लैकमेल कर 40 करोड़ रुपये मांगने के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने सात साल बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी को ब्लैकमेल कर चार करोड़ रुपये वसूल भी चुके थे।

विज्ञापन

 

आरोपियों की पहचान गांव नाहरपुर निवासी सोनू बंसल, पानीपत के गांव रिसालू निवासी कृष्ण मलिक व सहारनपुर के गांव मोरा निवासी सुनील उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अदालत से भगोड़े घोषित हो चुके थे। सोनू बंसल वर्ष 2016 से, कृष्ण मलिक वर्ष 2019 से व सुशील उर्फ बिट्टू वर्ष 2015 से भगोड़े थे।

विज्ञापन


डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में जमीन के फर्जी कागजात तैयार करने और फर्जी तौर पर सौदेबाजी कर करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। इसमें महिमा चौधरी नाम की एक महिला भी शामिल थी, उस महिला ने पहले तो जमीन के नाम पर चंडीगढ़ के एक व्यापारी से जमीन के नाम पर ठगी की और बाद में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि महिला ने झूठा केस दर्ज कराया है। व्यापारी को ब्लैकमेल किया गया और उससे 40 करोड़ रुपये मांगे गए। चार करोड़ रुपये उससे वसूल भी लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया।

 

करीब 12 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें से दस को सजा हो चुकी है। जबकि सोनू बंसल, कृष्ण व सुनील अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गए थे। जिसके बाद इन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से ही इनकी तलाश की जा रही थी। अब स्पेशल स्टाफ की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed