फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Threatening to kill two brothers by showing desi katta

देसी कट्टा दिखाकर दो भाइयों को दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Threatening to kill two brothers by showing desi katta
रादौर। गांव बापा में कार सवार लोगों ने दो भाइयों को देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। भाइयों ने भाग कर अपनी जान बचाई और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बापा निवासी जगदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह कार से गांव के अड्डे स्थित हलवाई की दुकान पर सामान ले रहा था। इसी दौरान उसके पीछे एक कार आकर रुकी। कार में बापा निवासी बलजीत सिंह व मंदीप सिंह उर्फ गट्टू थे। दोनों ने उससे गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बलजीत ने उस पर कस्सी के डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान अड्डे पर काफी लोग इक्कठा हो गए और झगड़ा निपट गया। वहीं बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह भाई के साथ मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए बापा के अड्डे पर जा रहा था तभी उसके पास एक कार आकर रुकी। जिसमें मंदीप और बलजीत सिंह थे। मंदीप के हाथ में देसी कट्टा था और बलजीत ने दोनों भाइयों को गोली मारने के कहा। जिस पर उसने भाई के साथ भागकर जान बचाई। भाइयों ने दोनों से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने शिकायत पर बलजीत व मंदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed