{"_id":"686ec01a4dc9a834b70d37a1","slug":"threatened-by-posing-as-cbi-officer-forced-to-deposit-rs-310-lakh-in-account-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140530-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीबीआई अफसर बता धमकाया, खाते में डलवाए 3.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीबीआई अफसर बता धमकाया, खाते में डलवाए 3.10 लाख
Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव प्रतापपुर के किसान को किसी ने फोन कर खुद को सीबीआई अफसर बताया और केस दर्ज करने के डर दिखाकर बैंक खाते में 3.10 लाख रुपये डलवा लिए। बाद में किसान को खुद से ठगी होने का पता चला, जिस पर शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
किसान से बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर सात मई को अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल पर दूसरी ओर से बोल रहे शख्स ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और कहा कि आपके नाम से चल रहे दूसरे नंबर से महिला को अश्लील संदेश भेजे गए। इसका मुंबई में मामला दर्ज किया जा रहा है। यह डर दिखाते हुए कॉल कर रहे शख्स ने उससे लाखों रुपये अपने खाते में डालने के लिए कहा।
धमकाया कि कॉल पर रहते ही यह राशि उसके खाते में डाल दे, नहीं तो केस दर्ज होगा। इसके बाद बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। डर के मारे किसान कॉल पर रहते हुए ही बैंक पहुंचा और शख्स की ओर से बताए बैंक खाते में 3.10 लाख रुपये डाल दिए। करीब दो घंटे तक चली कॉल जब बंद हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उसने यह बात किसान ने अपने दोस्तों से बताई। तब दोस्तों ने कहा कि यह फ्रॉड कॉल थी। तब हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी, जो साइबर थाने में गई। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कॉल रिकार्ड की जानकारी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।