{"_id":"607745228ebc3e8d2d43a2eb","slug":"threat-to-kill-father-silenced-innocent-victim-of-sexual-abuse-yamuna-nagar-news-knl67250839","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा को मारने की धमकी ने किया मासूम का मुंह बंद, होती रही यौन शोषण का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा को मारने की धमकी ने किया मासूम का मुंह बंद, होती रही यौन शोषण का शिकार
विज्ञापन
यमुनानगर। पापा को मारने की धमकी देकर आरोपी 13 साल की मासूम को यौन शोषण का शिकार बनाते रहे। खुलासा तब हुआ जब वह छह माह की गर्भवती हो गई।
इस वारदात की जितना तह में जाएंगे, इंसानियत शर्मसार होती नजर आएगी। पड़ोस में रहने वाले पति पत्नी उसके साथ अश्लीलता की इंतिहा कर रहे थे। ऐसा नहीं कि मासूम हाथ विरोध के लिए नहीं उठे। विरोध में आवाज उठाई तो परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर उसे खामोश कर दिया गया। किसी को बताया तो तुम्हें उठा ले जाएंगे...। स्कूल से नाम कटवा देंगे...। तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे...। अपनी मंशा को पूरा करने के लिए आरोपी इन्हीं धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल कर मासूम के शरीर को नौजवान युवकों से शोषण करवाते रहे। ये सब पैसा कमाने के लिए किया गया या उनकी कोई और मंशा थी, यह तो जांच का विषय है, लेकिन जब चाइल्डलाइन निदेशिका ने मासूम बच्ची को चुप रहने का कारण पूछा तो उसका मासूम जवाब पापा को मारते... यह बात सुन कर सभी की आंखें भर आई। घटना सामने आने के बाद इंसानियत शर्मसार नजर आ रही है।
गुनाह करने वाले पड़ोसी
-चाइल्डलाइन की निदेशिका अंजू बाजपेयी ने बताया कि गुनाह करने वाले उसके पड़ोस में रहने वाले विश्वास के लोग थे। जिनके बहकावे में आकर मासूम बच्ची उनके जाल में फंसती चली गई। वह करीब एक साल से यह सब झेल रही थी। बच्ची द्वारा पहले दी गई छोटी-छोटी शिकायत को मां-बाप ने गंभीरता से लिया होता तो शायद मासूम को इतने दिनों तक खामोश रह कर अपने साथ हो रही ज्यादती बर्दाश्त न करनी पड़ती। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से जब चर्चा की गई तो उन्होंने साफ कहा है कि इस हालत में गर्भपात करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह बच्ची के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
बच्ची ने बताई ये कहानी
-पीड़ित बच्ची ने चाइल्ड लाइन को बताया कि जब उसके माता-पिता काम पर चले जाते थे तो पीछे से रिया उर्फ रीटा और उसका पति सोनू उसे बुलाते थे। वे बाइक पर बैठाकर अलग-अलग जगह पर ले जाकर अलग-अलग लड़कों से मिलवाते थे। जो उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ घिनौना काम करते थे। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने रीटा को कहा कि वे उसे डेट नहीं आई। जिस पर उसने गोलियां देने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो तुझे व तेरे मां बाप को जान से मरवा देंगे। इसके डर से वह चुप रही और जुल्म सहती रही।
विज्ञापन
बच्चों को अकेला छोड़ने से पहले इन बातों का ख्याल रखे
-अपने बच्चे को किसी परिचित के पास अकेला छोड़ने के बजाय ऐसी जगह छोड़े जहां और लोग मौजूद हों।
-अपने बच्चे को ऐसे क्लब, चाइल्ड केयर सेंटर, तथा स्कूल में भेजे, जहां आप कभी भी निरीक्षण के लिए बिना रोक-टोक के आ सकते हैं।
-अगर आपने अपने बच्चे को किसी की निगरानी में छोड़ा है तो औचक निगरानी करें।
-नजर रखें कि आप के बच्चे किस तरह इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
-कई बार इंटरनेट के माध्यम से भी लोग बच्चों को बहलाने-फुसलाने की कोशिश करते हैं।
-अपने बच्चों की गतिविधियों की निगरानी रखे, अगर बच्चे के व्यवहार में बदलाव नजर आए तो विश्वास में लेकर बात करें।