{"_id":"687948aa60140a6ba10b63a5","slug":"threat-from-australia-if-i-come-i-will-kill-you-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140928-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया से धमकी, आऊंगा तो मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया से धमकी, आऊंगा तो मार दूंगा
Fri, 18 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे गांव मांडखेड़ी के अनुराग ने धमकी दी कि भारत आऊंगा तो वह जान से मार देगा। यह आरोप किसान जय कुमार ने एसपी को दी शिकायत में लगाए।
शिकायत में अनुराग पर 22 जून को घर के बाहर गोलियां चलवाने के भी आरोप है। जय कुमार का आरोप है कि थाना सदर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से गुहार लगाई कि विदेश में बैठे अनुराग पर कार्रवाई की जाए।
जय कुमार ने बताया कि उनका बेटा गोल्डी तीन साल से इंग्लैंड में है। गांव का अनुराग भी तीन वर्षाें से ऑस्ट्रेलिया में है। 22 जून को रात करीब 11:00 बजे उनके घर के बाहर धमाके की आवाज आई। तब बाहर निकल कर देखा तो कोई नजर नहीं आया। सभी ने सोचा कि किसी ने बुलेट बाइक से पटाखा बजाया है।
विज्ञापन
लेकिन 10 जुलाई को इंग्लैंड में रह रहे बेटे गोल्डी ने फोन कर बताया कि 22 जून को घर के बाहर से जो धमाके की आवाज आई थी, वो पटाखे की नहीं बल्कि अनुराग ने साथी भेजकर गोलियां चलवाई थीं। गोल्डी ने बताया कि अनुराग ने उसके पास वीडियो व ऑडियो संदेश भेजे हैं। इसमें अनुराग बता रहा है कि उसने गोली चलवाई। साथ ही धमकी दी कि जब वह भारत आएगा तो गोल्डी व उसके बेटे को जान से मारेगा।