{"_id":"671fe8f134ba0780130ec719","slug":"thousands-were-cheated-by-promising-interest-free-loans-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127624-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिना ब्याज लोन देने का झांसा देकर हजारों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिना ब्याज लोन देने का झांसा देकर हजारों ठगे
Tue, 29 Oct 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिना ब्याज लोन देने का झांसा देकर ठगों ने बिलासपुर निवासी दुकानदार के अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बिलासपुर निवासी मांगाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे में ही किराने की दुकान है। उसके मोबाइल पर 23 अक्तूबर को कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह इंडसइंड बैंक से बोल रहा है। उसके बैंक खाते पर लोन का ऑफर चल रहा है। अगर लोन लेना चाहते हो तो दो से पांच लाख रुपये का लोन है। जो कि उसे बिना ब्याज के किस्तों में जमा करवाना होगा।
उसने आरोपी को लोन लेने से मना कर दिया। क्योंकि उसके दो लोन पहले ही चल रहे हैं। आरोपी ने उसे कहा कि उसके दो लोन बंद होने के बाद यह लोन चालू हो जाएगा। आरोपी ने उसे फोन पर बात करते हुए 20 मिनट के लिए फोन होल्ड पर करने के लिए कहा। उसने आरोपी पर विश्वास करके 20 मिनट के लिए फोन होल्ड पर रख दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसके मोबाइल पर उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने अपना बैंक खाता जांचा तो उसमें से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। उसे अपने साथ साइबर ठगी का पता चला तो उसने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।