{"_id":"67929cd30cb933a7d60b7fab","slug":"thousands-of-rupees-were-swindled-in-the-name-of-installing-a-solar-pump-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132003-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साेलर पंप लगवाने के नाम पर हजारों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साेलर पंप लगवाने के नाम पर हजारों की ठगी
Fri, 24 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। हरियाणा बिजली नियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग के कृषि फार्म हाउस के मैनेजर सतीश कुमार से सोलर पंप लगवाने के नाम पर ठगी हो गई। ठगों ने सोलर पंप लगवाने की फर्जी साइट बनाकर आवेदन करने के नाम पर उससे 20,990 रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
बहादुरपुर निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा बिजली नियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग के फार्म हाउस पर मैनेजर के पद पर काम करता है। मुकेश गर्ग को अपने फार्म पर ट्यूबवेल पर सोलर पंप लगवाना था। मुकेश गर्ग ने उसे कहा कि जब सोलर पंप के लिए पोर्टल खुल जाए तो उसके बेटे उदित गर्ग के नाम पर आवेदन कर देना।
जब उसने बिजली बोर्ड के कार्यालय में संपर्क किया तो उसे पता चला कि अभी पोर्टल नहीं खुला है। कुछ दिन पहले उसे एक विज्ञापन देखा जिसमें सोलर पंप के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन करना था। वह सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन करने लगा। इस दौरान कुसुम योजना की साइट खुल गई।
विज्ञापन
जब उसने आवेदन किया तो कुछ देर बाद 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाने का मैसेज आया। उसने यह राशि जमा करवा दी। इसके बाद उसके पास 6500 रुपये जमा करवाने का मैसेज आया। उसने यह राशि भी जमा करवा दी। फिर उसके पास 11990 रुपये जमा करवाने की डिमांड आई। उसने फिर से यह पैसे जमा करवा दिए।
उसके पास फिर पैसे जमा करवाने का मैसेज आया तो उसे शक हुआ। उसने मुकेश गर्ग से इस बारे बात की। जब उन्होंने पता किया तो फर्जी साइट का पता चला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।