{"_id":"66f33787c00f09f3c707a0b4","slug":"thousands-of-devotees-bowed-their-heads-at-goga-madi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-125852-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Wed, 25 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गोगा माड़ी मेले के आठवें दिन व अंतिम दिन करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी पर कतारों में लगकर प्रसाद चढ़ाया व मन्नतें मांगी।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने ऊंट की सवारी भी का आनंद उठाया, वहीं लोगों ने मेले में लगे झूलों का भी आनंद लिया। दुकानदारों ने बताया कि मेले में चार दिन से अच्छी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी अच्छी बिक्री हुई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में थाना रादौर प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। मेले में प्रसाद बांटने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान मेले में आए कलाकारों ने गोगा महाराज की महिमा का गुणगान किया। मेले में लोगों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध किया गया है।