फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Those pretending to be farmer friendly have never done any benefit to farmers: Dhankhar

किसान हितैषी होने का ढोंग करने वालों ने कभी किसानों का हित नहीं किया: धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Those pretending to be farmer friendly have never done any benefit to farmers: Dhankhar
कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि किसान हितैषी होने का ढोंग करने वालों ने कभी किसानों का हित नहीं किया। इन लोगों ने किसानों को गुमराह किया है। अब केंद्र की बीजेपी सरकार ने किसानों के हित में कृषि कानून बनाएं हैं तो कथित किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को यमुनानगर भाजपा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने आएं थे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को लागू करके किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रयास किया है। तीन कानूनों के लागू होने से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। किसानों को फसल स्टोरेज करने में आसानी होगी और आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत बीज व खाद उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन शुरू करना ही ताकत नहीं होता, बल्कि आंदोलन को खत्म करना भी ताकत होती है। उन्होंने किसान संगठनों से आह्वान करते हुए कहा कि कुछ कथित संगठन आंदोलन की आड़ में किसानों का अहित कर रहे हैं। सरकार ने सभी संगठनों से बातचीत के लिए दरवाजे खोल रखे हैं। सरकार किसानों की हर शंका को दूर कर रही है। कोई भी संगठन बातचीत के लिए आगे आ सकता है। इस दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, कृष्ण सिंगला, मेहरचंद गहलोत, विरेंद्र चौहान, भारत भूषण जुआल, कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed