{"_id":"68700baa84f89b220d06ea16","slug":"this-time-in-sawan-there-will-be-four-mondays-the-wind-of-devotion-will-flow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140580-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सावन में इस बार चार सोमवार, बहेगी भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सावन में इस बार चार सोमवार, बहेगी भक्ति की बयार
Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्रावण महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान रोजाना शिव भक्त शंकर जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करते हैं। 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है।
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 जुलाई को देर रात 02 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन 12 जुलाई को देर रात 02 बजकर 08 मिनट पर होगा। सावन मास का आरंभ शुक्रवार से हो रहा है और समाप्ति 09 अगस्त को शनिवार के दिन होगी। इस साल सावन माह की शुरुआत में ही कुछ शुभ योग मिलेंगे।
सावन के महीने में अबकी बार चार सोमवार पड़ रहे हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए गंगाजल से पूरे माह नियमित अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। सावन माह के सोमवार का दिन भगवान शिव के पूजन का विशेष होता है। सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत फलदायी होता है।
विज्ञापन
रुद्राष्टकम, शिव पुराण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों का पठन पाठन करना विशेष फलदायी माना जाता है। सावन माह को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए जिले के शिवालयों में तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। देर रात तक प्रबंधक मंदिरों में साफ-सफाई के लिए विशेष प्रबंध करते दिखे। जिस दिन मंदिरों में जलाभिषेक होगा उससे पहले मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।
जिले में आदिबद्री स्थित श्री केदारनाथ मंदिर, मिल्क खास गांव में भगवान शिव मंदिर, भाटली स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर, बूड़िया के पतालेश्वर मंदिर, कलेसर के कालेश्वर मठ, कपालमोचन स्थित शिव मंदिर, शहर के श्री सनातन धर्म मंदिर, औद्योगिक क्षेत्र स्थित शक्तिमान मंदिर, रादौर के मैदानेश्वर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ती है। ऐसे में आज सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ेगी।