फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   This time 1668 voters increased in Radaur Nagar Palika

Yamuna Nagar News: रादौर नपा में इस बार बढ़े 1668 मतदाता

Wed, 29 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
This time 1668 voters increased in Radaur Nagar Palika
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर नगर पालिका के चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। वार्डबंदी के बाद मतदाता सूची भी फाइनल हो गई है। नई वार्डबंदी में पिछले चुनाव से इस बार वार्ड 13 से बढ़कर 14 हो गए हैं, वहीं मतदाता सूची में पिछले चुनाव से इस बार 1668 मतदाता बढ़ गए हैं।
बढ़े वार्ड और वोटर दोनों फैक्टर आगामी नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन व पार्षद पदों के चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं। नगर पालिका रादौर का गठन नौ फरवरी 2016 को हुआ। करीब डेढ़ वर्ष तक नपा सचिव के हाथ में नगर पालिका की बागडोर रही, वहीं रादौर एसडीएम नगर पालिका रादौर के प्रशासक रहे। रादौर में 24 सितंबर 2017 को नगर पालिका चुनाव हुए। इन पहले चुनाव में रादौर नगर पालिका के कुल 13 वार्ड थे, जिनमें कुल 10282 वोट थे।
विज्ञापन

चेयरमैन सहित 13 वार्ड पार्षदों का कार्यकाल 31 अक्तूबर 2022 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद सवा दो साल हो चुके हैं, चुनाव लंबित हैं। चेयरमैन व वार्डों में पार्षद न होने से नए विकास कार्यों की मंजूरी और पुराने मंजूर कराए कामों की जवाबदेही के लिए सदन बैठकें नहीं हुईं। इसका असर विकास पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही लोग स्ट्रीट लाइट खराब होने, सफाई व कचरा उठान न होने, लावारिस पशुओं जैसी अन्य समस्याओं से परेशान हैं। पूर्व पार्षदों से लेकर क्षेत्र के लोेग दो वर्षों से रादौर नगर पालिका के चुनाव कराने की मांग कर रहे है। इसे लेकर वार्डबंदी, वार्ड वाइज मतदाता सूची से लेकर चेयरमैन व वार्डों के पार्षद पद अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। इससे मार्च में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। रादौर नगर पालिका के 24 सितंबर 2017 के पहले चुनाव में कुल 10282 वोटर रहे, जिसके बाद अब आठ वर्षों बाद फाइनल मतदाता सूची मुताबिक कुल 11950 वोटर हो गए हैं। इनमें 6268 पुरुष और 5682 महिलाएं हैं। पिछले चुनाव से इस बार 1668 वोटर बढ़ गए हैं। संवाद

चेयरमैन पद आरक्षित होने से होगा कड़ा मुकाबला
आगामी रादौर नगर पालिका का चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से मुकाबला कड़ा गया है। नेता पसंदीदा दलों से टिकट की आस में अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। चेयरमैन के साथ वार्डों में पार्षद पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया से लेकर जनता के बीच प्रचार शुरू कर दिया है। पिछले चुनाव में 13 वार्डों के पार्षद पद के लिए 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इस बार वार्ड 13 से बढ़कर 14 होने और चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से से प्रत्याशियों की संख्या भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed