फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   This temple is on hills of Shivalik in Yamunanagar, Pandavas worshipped Shiva here after war

Yamunanagar: शिवालिक की पहाड़ियों पर है ये मंदिर, युद्ध के बाद यहां पांडवों ने की थी शिव आराधना

Thu, 27 Jul 2023 11:21 AM IST
नवीन दलाल साहिल घई, साढौरा (यमुनानगर)
साहिल घई, साढौरा (यमुनानगर) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Jul 2023 11:21 AM IST
सार

यमुनानगर की शिवालिक की पहाड़ी पर बने शिव मंदिर का संबंध महाभारत से माना जाता है। मान्यता है कि युद्ध के बाद पांडवों ने यहां शिवजी की आराधना की थी। इस मंदिर को जाने वाले 2 किमी लंबे रास्ते की चढ़ाई एकदम तीखी है।
 

विज्ञापन
This temple is on hills of Shivalik in Yamunanagar, Pandavas worshipped Shiva here after war
शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के गांव झंडा की उत्तरी दिशा में शिवालिक की पहाड़ी पर एक ऐसा शिव मंदिर है जिसका महाभारत से संबंध बताया जाता है। कहा जाता है महाभारत के युद्ध के बाद पांडवों द्वारा इस जगह पर शिवजी की आराधना की गई थी। शिव मंदिर की देखरेख करने वाली साध्वी माता जी ने बताया कि इस मंदिर में स्वयंभू प्राकृतिक शिवलिंग स्थापित है।

विज्ञापन


दो दशक पहले इस शिवलिंग को गांव में स्थापित करवाने के लिए खुदाई करवाई गई तो इस शिवलिंग की गहराई अथाह पाए जाने पर ग्रामीणों को खुदाई का काम रोकना पड़ गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसी स्थान को विकसित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मंदिर जाने वाले रास्ते की चढ़ाई तीखी
गांव झंडा से इस मंदिर को जाने वाले 2 किमी लंबे रास्ते की चढ़ाई एकदम खड़ी है। इस कठिन रास्ते को तय करने के बाद पहाड़ी की चोटी पर शिव मंदिर के दर्शन होते हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश बिट्टू ने बताया कि मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान करने के अलावा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दानी सज्जनों के सहयोग से कई निर्माण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञशाला, काली माता मंदिर, भैरों मंदिर, हनुमान मंदिर, पार्किंग, विश्राम स्थल, पेयजल, शौचालयों व भंडारा गृह का निर्माण किया गया है। वैसे तो मंदिर में रोजाना ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन सावन मास के दौरान यहां पूजा करने वालों का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed