फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thirteen of the 13 thousand farmer and tractor - trolley looted

किसान से तेरह 13 हजार और ट्रैक्टर-ट्राली लूटी

Fri, 07 Feb 2014 12:14 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 07 Feb 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
रादौर के गांव जुब्बल के समीप ट्रक सवार तीन बदमाशों ने कुरुक्षेत्र के एक
विज्ञापन
किसान से 13 हजार रुपये और ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

कुरुक्षेत्र के सिरसमा निवासी पूर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार तड़के वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सहारनपुर बजरी लेने जा रहा था। जब वह जुब्बल गांव के समीप पहुंचा तो एक ट्रक ने ओवरटेक कर उसकी ट्रैक्टर-ट्राली के आगे ट्रक को खड़ा कर दिया।

 ट्रक से तीन व्यक्ति नीचे उतरे और उन्होंने पूर्ण सिंह से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पूर्ण सिंह की जेंब में रखे 13 हजार रुपये निकाल लिए और उसे ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे उतार दिया। एक व्यक्ति उसकी ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठा और उसे स्टार्ट कर वहां से निकल गया। शेष दोनों व्यक्ति ट्रक में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

 पूर्ण सिंह ने वहां से गुजरने वाले राहगीरों की मदद से इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्ण सिंह से बदमाशों का हुलिया जाना। पुलिस ने जिले के मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश और पूर्ण सिंह से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्राली का पता नहीं चल सका।

रादौर क्षेत्र में इससे पहले भी बदमाशों द्वारा रात के समय दो किसानों से उनकी ट्रैक्टर-ट्राली छीनने क ी वारदात हो चुकी है। इन वारदात से किसानों में रोष है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदयाना और मंडल प्रधान बाबू राम ने जिला पुलिस अधीक्षक से इस बारे में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed