फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Third wave: Two elderly people died due to corona, 65 new cases were found, epidemic caught pace

तीसरी लहर : कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 65 नये केस मिले, महामारी ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Third wave: Two elderly people died due to corona, 65 new cases were found, epidemic caught pace
यमुनानगर। तीसरी लहर के बीच पहली बार 78 व 88 वर्षीय दो बुजुर्गों की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। मरने वाले दोनों बुजुर्ग हुडा सेक्टर-17 के रहने वाले थे। इनमें एक का शहर के ही निजी और दूसरे मोहाली के फॉर्टिज अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब चार माह बाद कोरोना संक्रमितों से यह मौतें हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 65 नये कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं तथा 10 मरीज ठीक भी हुए हैं। मौजूदा समय में जिला में 177 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 143 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 34 मरीजों को अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले दिनों की अपेक्षा अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उधर कोरोना मीटर के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग महामारी के बचाव के लिए भरसक प्रयास व सुविधाओं का दावा किया जा रहा है। हालांकि धरातल पर यह दिख नहीं रहा है। प्रशासन ने कोराना के बढ़ते मामलों के चलते शाम छह बजे तक दुकान खोलने के आदेश दिए हैं, बावजूद इसके शहर में कई जगह नियम की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। राटौली रोड पर शाम छह बजे के बाद भी दुकानें खुलीं मिलीं।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी वागीश गुटेन के अनुसार 78 वर्षीय बुजुर्ग को हाइपरटेंशन व शुगर की बीमारी थी। तबीयत बिगड़ने पर 20 दिसंबर को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान ही कोरोना संक्रमित होने का पता चला। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उधर 88 वर्षीय बुजुर्ग को भी तीन दिन पहले ही तबीयत खराब होने पर फॉर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसकी भी कोरोना संक्रमित होने के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रादौर क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से गांव मंधार से एक 25 वर्षीय युवक, रादौर में एक 24 वर्षीय युवती व एक 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव को लेकर विभाग की ओर से टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी कोविड टीके जरूर लगवाएं। लापरवाही न बरतें। कोरोना वायरस की बीमारी क्षेत्र में अपने पांव पसार रही है। इसलिए सभी को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन की जांच के लिए अभी तक 22 सैंपल भेजे हैं। इनमें से 11 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें सात में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। इनमें से तीन मरीज ठीक हो चुके हैं। चार मरीज छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल हैं। चार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अभी 11 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
-------------
एसबीआई शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित
बिलासपुर की एसबीआई शाखा प्रबंधक, कर्मचारी व सिक्योरिटी गार्ड सहित 9 कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। रिपोर्ट आने के पश्चात शाखा को तुरंत बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शाखा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के पश्चात शाखा प्रबंधक, डीबीएम, फील्ड अधिकारी, हैड कैशियर, तीन क्लर्क, एक सिक्योरिटी गार्ड व एक एटीएम गार्ड कोरोन संक्रमित पाए गए।
------------------
लंदन से लौटा यात्री संक्रमित मिला
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक न्यू हमीदा कालोनी निवासी 30 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह 28 दिसंबर को लंदन से लौटा था। पांच जनवरी को उसके सात दिन पूरे होने के बाद सैंपल लिया गया था। जिसकी उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके संपर्क में आने वाले चार अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
--------------कुछ इस तरह से हो गया रिकवरी रेट
वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिला में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.63 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। जिला में कुल आबादी का 45.30 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24946 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24355 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 177 सक्रिय मरीज हैं जोकि अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 544619 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 513926 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2140 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

-----------
वर्जन
जिला यमुनानगर में कोरोना के 65 पॉजिटिव मरीज आए हैं व 10 पॉजीटिव केस ठीक हुए है। लोगों को बहुत अधिक सावधान होने की आवश्यकता है। इसके अलावा घर से कम निकले। जब निकले तो मास्क और शारीरिक दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा जो लोग गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
-पार्थ गुप्ता, डीसी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed