फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Third wave: Two elderly people died due to corona, 65 new cases were found, epidemic caught pace

आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Third wave: Two elderly people died due to corona, 65 new cases were found, epidemic caught pace
Third wave: Two elderly people died due to corona, 65 new cases were found, epidemic caught pace - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शुक्रवार को सुबह के समय हल्की धूप निकलने के बाद अचानक से फिर आसमान में अचानक घने बादल छा गए। इसी बीच ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबादी भी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। ऐसे में जिला का पारा लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर दिनभर आसमान में बादल छाने के बाद बढ़ी ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलावा का सहारा लेते नजर आए। ठंडी हवाओं के चलते ट्विन सिटी की सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा चहलकदमी कम रही। पार्कों में रोजाना रहने वाली रौनक भी खत्म हो गई। उधर कृषि विभाग के अनुसार यह बारिश फसल के लिए अच्छी रहेगी। पिछले तीन दिन से मौसम के यही हालात बने हुए हैं। वीरवार को तो दिन में कुछ धूप भी निकल गई थी, किंतु शुक्रवार को दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। पूरा दिन आसमान में बादल छाने से शीत लहर और ठिठुरन बनी रही। इसी ठिठुरन के चलते बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ कम रही। जबकि आम दिनों में बाजारों में खूब भीड़ रहती थी। दुकानदारों के मुताबिक बूंदाबांदी के चलते मौसम में ठिठुरन बढ़ने से मार्केट पर असर पड़ रहा है
विज्ञापन

---------
वर्जन
फिलहाल इस बूंदाबांदी से फसल पर कोई नुकसान नहीं है। केवल सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। मौजूदा खड़ी फसल के लिए बारिश अच्छी रहेगी और आने वाले समय में बारिश के पूरे आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जसविंद्र सिंह, कृषि उप निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed