फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole jewelry worth 16 lakh rupees from the shop

Yamuna Nagar News: दुकान से 16 लाख के गहने ले गए चोर

Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry worth 16 lakh rupees from the shop
यमुनानगर। चोरों ने शादीपुर गांव स्थित दुकान का ताला तोड़कर 16 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशाल नगर चोपड़ा गार्डन निवासी अनिल कुमार ने सदर यमुनानगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादीपुर गांव में ज्वेलरी की दुकान है। वह पांच फरवरी की सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से छह किलो चांदी के और पांच तोले सोने के जेवरात गायब मिले, जिनकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है। पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए। संवाद
विज्ञापन



लकड़ी मंडी में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली चोरी
यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के मुंडीखेड़ी रामपुर मनिहारन निवासी सुशील कुमार ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच फरवरी को यमुनानगर डी में ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लोड करके लेकर आया था। रात को उसने अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पांसरा फाटक के सामने राजकुमार की दुकान के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह दुकान के अंदर सो गया था। सुबह जब वह जागा तो उसे दुकान के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली गायब मिली। तलाश के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed