{"_id":"66b2a0555785a3a485021c24","slug":"thieves-stole-goods-worth-thousands-from-three-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123318-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन मकानों से हजारों का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन मकानों से हजारों का माल ले गए चोर
Wed, 07 Aug 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्गा गार्डन निवासी दलीप पांडेय ने बताया कि वह रात को मकान की छत पर सो रहा था। पत्नी सुशीला आंगन में सो रही थी। रात करीब 12 बजे अचानक पत्नी की आंख खुली तो उसने एक युवक को घर से भागते देखा। इस पर उसने शोर मचा दिया। घर के अंदर देखा तो ट्रंक खुला पड़ा था। अंदर से पर्स गायब था। पर्स में 11 हजार रुपये, चांदी की पायल व मोबाइल था। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, जगाधरी की डागान गली निवासी युगांश गुप्ता ने बताया कि उनके चाचा सुधीर की कोठी खाली पड़ी है। कुछ दिन पहले वह कोठी पर गए तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा था। अंदर से तारें, बिजली के स्विच, पानी की मोटर, 10 पंखें, ट्यूब लाइट, एमसीबी की प्लेटें और अन्य सामान चोरी था। मधु कालोनी निवासी विनय अग्रवाल ने बताया कि उसका एक मकान पूर्ण विहार काॅलोनी में है। यह मकान लगभग खाली पड़ा है। सुबह जब वह मकान पर साफ सफाई कराने के लिए गए तो बिजली के तार, पंखें, मैनहोल के ढक्कन और लोहे का सामान चोरी था।