{"_id":"64a46233c4115312390d7a3d","slug":"thieves-running-away-after-stealing-fired-at-brother-in-law-both-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-1816-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी करके भाग रहे चोरों ने जीजा-साले पर चलाई गोली, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी करके भाग रहे चोरों ने जीजा-साले पर चलाई गोली, दोनों घायल
विज्ञापन
चोरी करके भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इसमें जीजा-साले को गोली लग गई। साले की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है। घटना जठलाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में हुई। पुलिस ने शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जठलाना निवासी नौशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह सोमवार की देर रात वह खाना खाकर अपने घर पर परिवार के सदस्यों संग सो गया था। मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे जब वह उगा तो उन्होंने देखा कि दो बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर भाग रहे हैं। इस दौरान उसने जांच की तो उसकी जेब से करीब 10 हजार रुपये और तालीम का मोबाइल गायब था। इसके बाद उसने अपने साले असलम और तालीम के साथ दोनों चोरों का बाइक से पीछा किया।
जब वह गांव नाहरपुर में मंदिर के समीप पहुंचे तो उन्होंने लाठी से चोरों पर वार किया। तभी दोनों चोर बाइक व चोरी की बैटरियों के साथ नीचे गिर पड़े। दोनों आरोपी नकाबपोश थे। इसके बाद आरोपी चोर बचने के लिए धान के खेत में भाग गए। इस दौरान पीछा करने पर उनमें से एक ने खेत में खड़े होकर उन पर फायर कर दिया। इसमें गोली नौशाद के दाहिने हाथ की अंगुली को छूते हुए निकल गई और साले असलम के पेट में जा लगी। इसके बाद दोनों हमलावर युवक चोरी की गई बैटरियों व बाइक मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायलों को यमुनानगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां साले असलम की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में तालिम की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास, चोरी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी मोहित हांडा ने बताया की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।