फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves broke the locks of four houses, stole jewelery worth lakhs, Yamunanagar

चोरों ने चार घरों के तोड़े ताले, लाखों के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of four houses, stole jewelery worth lakhs, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग चार स्थानों पर सूने घरों को निशाना बनाकर वहां से लाखों रुपये का सामान और हजारों रुपये नकदी चोरी कर लिया। चारों मामलों में पुलिस ने चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की गांधीनगर कॉलोनी निवासी महफूज ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को परिवार के साथ बाहर गए थे। जहां से वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में अलमारी से 50 हजार नकदी, तीन चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पाजेब, सोने की बालियां व चांदी की चुटकियां चुरा ली गईं।
विज्ञापन

उधर, दयालगढ़ निवासी बुधराम ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो लड़के है। वह अपने छोटे लड़के श्याम लाल के साथ मकान में रहता है। बड़ा लड़का जय कुमार गोहाटी (असम) में नौकरी करता है। कई सालों से वहीं पर रह रहा है। दिसंबर माह में उसका बड़ा लड़का जयकुमार अपने घर आया था। इसके बाद वह करीब 22 दिन पहले गोहाटी में अपने परिवार सहित अपने घर को बंद करके चला गया था। 25 दिसंबर की रात को अज्ञात ने उसके बड़े लड़के जयकुमार के घर की खिड़की को तोड़कर अंदर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। लेकिन कुछ कमरों के ताले नहीं तोड़ पाए। सुबह जब वह घर की तरफ गया तो उसे खिड़की टूटी हुई मिली। उसने इसकी सूचना अपने बेटे जयकुमार और पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुड़िया के पठाकपुरा मोहल्ला निवासी तासिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब दस बजे वह अपने घर का ताला लगाकर परिवार समेत किसी काम से बाहर गया था। दोपहर करीब एक बजे जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखे लोहे के संदूक से एक चांदी का हार, सोने की दो झुमकियां, कानों की बालियां, एक सोने की नथ व अन्य सामान गायब था। जब उसने अपने पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके घर से बेगमपुर निवासी व्यक्ति व उसके साथी देवधर निवासी ने चोरी की। दोपहर के समय आरोपी उनके घर से बाहर निकलने हुए देखे। उन्होंने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे धक्का देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों आरोपी युवकों पर नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

उधर, प्रोफेसर कालोनी समीप पालम विहार निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके घर से ताला तोड़ सोने का टॉप्स, टीका, मंगलसूत्र व सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। चोरी के समय वह परिवार समेत घर से बाहर गया हुआ था। जब घर लौटा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed