{"_id":"6581eca4dccc1a0a8e035706","slug":"thieves-broke-into-the-central-cooperative-bank-cash-was-saved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-10904-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, नकदी बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, नकदी बची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जगाधरी मार्ग पर पीरूवाला के समीप स्थित दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा पीरूवाला में सोमवार रात तीन नकाबपोश चोरों ने बैंक के पीछे की ओर बनी खिड़की के समीप से सेंध लगा दी। चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी महावीर ने घटनास्थल का दौरा किया।
पीरूवाला गांव के समीप जगाधरी मार्ग पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक सोसायटी शाखा पीरूवाला में मंगलवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड कुलवंत सिंह बैंक में पहुंचा। कुलवंत सिंह ने बैंक में अंदर प्रवेश किया तो पाया की कमरों में रखे टेबल पर सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि रसोई में बनी खिड़की के पास से सेंध लगी हुई है। उसने तुरंत फोन पर बैंक मैनेजर को सूचित किया। बैंक मैनेजर ऋषिपाल ने बताया कि में बीती रात तीन अज्ञात चोरों बैंक के पीछे की ओर बनी खिड़की के पास लगी जाली को तोड़ कर बैंक में प्रवेश किया। चोर रात बारह उन्नीस पर बैंक में प्रवेश कर गए। बैंक में प्रवेश करते ही चोरों ने सबसे पहले लाकर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। कैश केबिन को तोड़ कर उसमें प्रवेश किया। इसके पश्चात उन्होंने लाकर को आरी से काटने का प्रयास किया। लेकिन लाकर चोर केवल लाकर के हैंडल को ही तोड़ पाए। इसी दौरान चोरों की आरी का ब्लेड भी टूट गया। जिसके कारण लाकर में रखा कैश बच गया। रसोई में रखा गैस सिलेंडर व अन्य सामान भी बाहर फेंके गए थे।