फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves broke into a rural bank but failed to break the safe

Yamuna Nagar News: चोरों ने ग्रामीण बैंक में लगाई सेंध, सेफ तोड़ने में नाकाम

Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a rural bank but failed to break the safe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने भंभौली स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोर दीवार तोड़कर बैंक में घुसे और सेफ तोड़ने की कोशिश की। चोर सेफ तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। चोरों ने स्टोर रूम की फाइल कैबिनेट भी तोड़ डाली। जांच में बैंक से नकदी व दस्तावेज सुरक्षित मिले है। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक भंभौली के शाखा प्रबंधक सूरज उपाध्याय ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को वह अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ बैंक बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह बैंक पहुंचा तो पिछली दीवार टूटी हुई थी। बैंक में सामान व कागजात बिखरा पड़ा हुआ था। सेफ को तोड़ने का प्रयास किया हुआ था। सेफ मजबूत होने के कारण चोर उसे तोड़ने में नाकाम थे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टोर रूम की फाइल कैबिनेट भी टूटी हुई थी। जांच करने पर बैंक से कोई नकदी व दस्तावेज चोरी होना नहीं पाया गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने बैंक प्रबंधक सूरज उपाध्याय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed