{"_id":"6a023375796ff99a380c5668","slug":"thief-takes-laptop-leaves-behind-water-bottle-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155888-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लैपटॉप ले गया, पानी की बोतल दे गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लैपटॉप ले गया, पानी की बोतल दे गया चोर
Tue, 12 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिल्ली जाने वाली एसी बस से युवती का लैपटॉप चोरी हो गया। युवती टिकट लेने में व्यस्त थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर बैग से लैपटॉप चोरी कर लिया। कुछ देर बाद आरोपी युवती को उसके बैग में रखी पानी की बोतल वापस दे गया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर फाटक निवासी खुशबू ने पशिकायत में बताया कि वह रविवार को यमुनानगर से पानीपत जाने के लिए बस में सवार हुई थी। बस में बैठने के बाद उसने अपना बैग अपनी सीट के पास रख दिया। बैग में उसका लैपटॉप और अन्य सामान था। जब वह टिकट लेने में व्यस्त थी, तभी किसी अज्ञात युवक ने मौका पाकर उसके बैग से लैपटॉप चोरी कर लिया। कुछ देर बाद एक युवक उसकी पानी की बोतल लौटाने के बहाने उसके पास आया, जो उसी बैग में रखी हुई थी।
जब युवती ने बैग की जांच की तो उसमें से लैपटॉप गायब मिला। युवती ने शक जताया कि चोरी की वारदात को उसी युवक ने अंजाम दिया है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है।