{"_id":"9b8481708c7f3e01fa0e62b279aef767","slug":"thief-snach-money-from-samsung-showroom-owner-near-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग शोरूम मालिक से जेल के नजदीक लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैमसंग शोरूम मालिक से जेल के नजदीक लूट
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 14 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बिलासपुर स्थित जगदीश इंटरप्राइजेज सैमसंग शोरूम के मालिक विकास बंसल से जिला जेल के पास 38 हजार की नगदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। गंभीर हालत में शोरूम मालिक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी आंख पर चार टांकें लगाने के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जडौदा गेट निवासी विक्रम मल्होत्रा ने बताया कि उनके रिश्तेदार देवीभवन बाजार निवासी विकास बंसल की बिलासपुर में जगदीश इंटरप्राइजेज के नाम से सैमसंग का शोरूम है। बुधवार रात को करीब 10 बजे शोरूम बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जिला जेल के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे, तो इस दौरान दो बाइकों पर तीन नकाबपोश बदमाश सवार होकर पीछे से आ। पुलिया पर चढ़ते समय जब विकास ने अपनी बाइक को धीमा किया, तो नकाबपोश एक बदमाश ने विकास बंसल की गर्दन पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। जब उसने उनका विरोध किया, तो तीनों बदमाशों ने बंसल के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश विकास से 38 हजार की नगदी, एक लैपटॉप, एक मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गए। विक्रम के मुताबिक विकास बंसल के पर्स में 1800 रुपये की नगदी तथा जरूरी कागजात थे। किसी तरह से विकास ने लूट की सूचना विक्रम को दी।
शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास बंसल के साथ हुई वारदात को किसने अंजाम दिया है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।