फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They swindled Rs. 4.5 lakh by promising to send the victim abroad for studies

Yamuna Nagar News: विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख हड़पे

Fri, 06 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
They swindled Rs. 4.5 lakh by promising to send the victim abroad for studies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में ठगी के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कहीं विदेश में पढ़ाई का सपना दिखाकर लाखों रुपये हड़प लिए जा रहे हैं तो कहीं आसान लोन का लालच देकर ठगी की जा रही है। जगाधरी थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठगने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
माॅडल टाउन निवासी रेखा कुमारी ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें अपनी बेटी का माइनर स्ट्डी वीजा लगवाना था। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ स्थित आइआईएफएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक लविश महाजन से संपर्क किया। लविश ने बेटी को अमेरिका के स्कूल में दाखिला दिलाने और वीजा प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिया और कुल खर्च 15 लाख रुपये बताया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन, एडमिशन और वीजा प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पांच लाख रुपये ले लिए। रेखा कुमारी का आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद न तो उनकी बेटी का वीजा लगा और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में धमकियां देने लगा। पुलिस को शिकायत देने के बाद आरोपी ने केवल 50 हजार रुपये लौटाए। बाकी रकम देने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर 24 हजार रुपये हड़पे
जगाधरी। जगाधरी की वाल्मीकि बस्ती जगाधरी निवासी भूपेश कुमार ने जगाधरी थाना पुलिस को शिकायत दी कि श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी हरमन कौर ने उसे मैसेज कर ग्रुप लोन दिलाने का दावा किया। आरोपी ने लोन की प्रक्रिया के नाम पर नौ हजार रुपये ऑनलाइन और 15 हजार रुपये ले लिए, लेकिन इसके बावजूद लोन नहीं कराया। भूपेश कुमार ने बताया कि बाद में आरोपी ने कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। भूपेश का आरोप है आरोपी हरमन कौर ने इपूनम से दो हजार, आशीष से तीन हजार और हितेश भाटिया से 1500 रुपये भी लोन दिलाने के नाम पर लिए हैं, जिन्हें अब तक वापस नहीं किया गया। जगाधरी थाना पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed