{"_id":"6963f14f3415bd2f0f03ac77","slug":"they-swindled-rs-360-lakh-by-luring-people-with-the-promise-of-huge-profits-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149703-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर 3.60 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर 3.60 लाख हड़पे
Mon, 12 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) के नाम पर 3.60 लाख रुपये जमा कराने के बाद रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी नगर कैंप निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम करता है। इसी काम के दौरान उसका संपर्क विजय कॉलोनी,सब्जी मंडी रोड, चांदपुर स्थित फाइनसाइट एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संचालक धीरेंद्र सहाय और उसकी पत्नी समिता सहाय से हुआ। दोनों ने कंपनी में आरडी कराने पर तय समय में अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों की बातों में आकर उसने मई 2023 से अप्रैल 2024 तक हर महीने 30 हजार रुपये जमा कराए। इस तरह कुल 3 लाख 60 हजार रुपये दिए गए। आरडी की परिपक्वता पर करीब 3 लाख 94 हजार रुपये लौटाने का करार किया गया था।समय पूरा होने के बाद जब अजय कुमार रकम लेने पहुंचा तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बार-बार दफ्तर जाने पर उसे बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि रकम की मांग करने पर गाली-गलौच की गई और झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकियां दी गईं।