फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They scuffled with the police and freed the man accused of fraud

Yamuna Nagar News: पुलिस के साथ हाथापाई कर धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाया

Sun, 14 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
They scuffled with the police and freed the man accused of fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जमीन बिकवाने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गांव सारन में आरोपी देशराज को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस के साथ आरोपी के दो साथी धक्कामुक्की और हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एएसआई हरिंद्र सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सारन निवासी देशराज को शुक्रवार सुबह 10 बजे अपराधिक मामले में गिरफ्तार करने के लिए गए थे। जब उन्होंने आरोपी देशराज को हिरासत में लिया तो वहां पर आंसू व मोनू आ गए। आरोपियों ने उनके साथ धक्कामुक्की और हाथापाई कर आरोपी देशराज को छुड़ा लिया और मौके से भगा ले गए।
विज्ञापन

इसी साल की 14 मई को गांव सारन की महिला रोशनी देवी ने जमीन की गिरदावरी ठीक करवाकर अच्छे दामों में बेचने का झांसा देकर उसके साथ 40 लाख रुपये हड़पे का थाना छप्पर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गांव सारन गांव निवासी देशराज, सेक्टर-17 जगाधरी निवासी रोहित मंगला, छप्पर निवासी बलबीर, नीरज, सबलपुर गांव निवासी अमित कुमार, गुरमीत, जीत, सरस्वती नगर निवासी पवन कुमार, थाना छप्पर के टाइल मिस्त्री अंजुमन असांरी व दोसड़का निवासी खालसा दीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में रोशनी देवी ने बताया कि उसकी गांव कलावड़ में चार कनाल आठ मरले जमीन है। एक दिन उनके गांव का ही देशराज अपने साथ रोहित मंगला, बलबीर, नीरज, अमित कुमार, गुरमीत, जीत व पवन कुमार को लेकर आया। आरोपी ने उसे कहा कि यह भी बड़े अधिकारी हैं। उसकी जो कलावड़ में भूमि है। उसकी गिरदावरी ठीक करवाकर उसे अच्छे दामों में बेच देंगे। रोशनी ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में आ गए।
आरोपियों ने उनकी जमीन को करीब एक करोड़ रुपये में बिकवाने की बात कही। उसने आरोपियों को हां कर दी। आरोपियों ने उसे कहा कि जमीन की गिरदावरी ठीक करवाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए शुरू में उन्हें कुछ पैसे चाहिए। रोशनी देवी ने बताया कि उसने आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी फिर से उसके पास आए। आरोपियों ने फिर से उससे ओर पैसे मांगे।
उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें फिर से साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। इस प्रकार आरोपी कुछ दिन बाद फिर आते और उसके पास से पैसे लेकर चले जाते। इस प्रकार आरोपियों ने जमीन की गिरदावरी ठीक करवाने के नाम पर उससे करीब 40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो जमीन की गिरदावरी ठीक करवाई और न ही जमीन बिकवाई। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

धोखाधड़ी मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए गई थी। लेकिन, परिवार व अन्य लोगों ने धक्का-मुक्की कर आरोपी को वहां से फरार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - सुमित कांबोज, प्रभारी थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed