{"_id":"645bf900d7f492503f0b39f5","slug":"thermal-workers-took-the-decision-will-continue-the-strike-till-may-15-yamuna-nagar-news-c-18-1-117520-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थर्मल कर्मियों ने लिया फैसला- 15 मई तक जारी रखेंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थर्मल कर्मियों ने लिया फैसला- 15 मई तक जारी रखेंगे धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर के बाहर यमुनानगर सहित खेदड़ थर्मल के अनुबंधित कर्मचारी 16वें दिन भी धरने पर रहे। जिन्होंने बुधवार को 15 मई तक धरना जारी रखने का फैसला लिया। यह धरना कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग को लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 16वें दिन संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को सूचित किया कि उनकी मांग पर सरकार की ओर से जो फैसला 11 मई को आना था, वह अब 15 मई को आएगा। इसलिए तब तक यमुनानगर व खेदड़ थर्मल प्लांट के कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा। बुधवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों को समर्थन देने अंबाला से जिला कार्यकारिणी सदस्य ईशान, नारायणगढ़ यूनिट सचिव संदीप कुमार, संगठन कर्ता संजीव कुमार, अंबाला जिला सचिव देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री कंवरपाल, अंबाला से अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव संदीप सिंह पहुंचे। धरने की अध्यक्षता प्रधान अविनाश सैनी व मंच संचालन संजय वाली ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि 11 मई को सीएम यमुनानगर आ रहे हैं, जिन्हें वह अपना मांगपत्र सौंपेंगे। इस दौरान संघ के जिला सचिव राज ठाकुर, जिला मंत्री आशीष धीमान ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। मौके पर सतपाल, धर्मपाल, बलिंद्र, अजय, अमित, प्रमोद, बलवीर, जितेंद्र, जॉनी, धर्मवीर, प्रमोद, रोहतास, विजय, मुकेश, राजू व अन्य मौजूद रहे।