{"_id":"6101b31f8ebc3e0df55fe31e","slug":"there-will-be-written-examination-of-constable-recruitment-in-67-centers-in-the-district-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl780883155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 67 केंद्रों में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 67 केंद्रों में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी
विज्ञापन
कांस्टेबल परीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ योजना बनाते डीसी गिरीश अरोड़ा। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सात व आठ अगस्त को पुरुष पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में लगभग 75 हजार परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे। दोनों दिन सुबह व शाम के सत्रों में परीक्षा होगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 4.30 बजे तक होगी। प्रत्येक सत्र में लगभग 18850 युवा परीक्षा देंगे।
लिखित परीक्षा को सुचारु तरीके से करवाने के लिए बुधवार को जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने अपने कार्यालय में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी कमलदीप गोयल ने भी शिरकत की। उपायुक्त ने बताया कि पुरुष पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान दो दिन तक जिले में परीक्षा केंद्रों के नजदीक धारा 144 जारी रहेगी। शहर की तमाम फोटो स्टेट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन परीक्षाओं के सही ढंग से नकल रहित संपन्न करवाने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि कोई भी परीक्षार्थी कड़ा, अंगूठी या अन्य गहना व बेल्ट आदि पहनकर नहीं आएगा। सभी परीक्षार्थी कोविड महामारी से बचाव के लिए सही ढंग से मास्क पहनेंगे।
उन्होंने बताया कि जगाधरी उपमंडल में 59 परीक्षा केंद्र व बिलासपुर उपमंडल में 8 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को जिम्मेवारी भी सौंपी। इस दौरान हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कमलजीत सिंह सैनी, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, रादौर के एसडीएम सुरेन्द्र पाल सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।