{"_id":"616b26d707b94f7e4200ce46","slug":"there-will-be-no-purchase-of-coarse-paddy-in-jagadhri-mandi-today-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86716212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगाधरी मंडी में आज नहीं होगी मोटे धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगाधरी मंडी में आज नहीं होगी मोटे धान की खरीद
विज्ञापन
जगाधरी अनाजमंडी में सूखने के लिए रखा धान। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की सभी मंडियों में धान की आवक जारी है। अब तक ग्रेड ए किस्म की कुल 273167 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। वहीं रविवार को जगाधरी अनाज मंडी में मोटे धान की खरीद नहीं होगी। इस दौरान केवल तुड़ल और 1509 धान ही किसानों को लाने के लिए कहा गया है।
आढ़तियों के अनुसार रविवार को मंडी बंद रहेगी और मोटे धान की खरीद नहीं होगी और न ही ट्राली खाली की जाएगी। आढ़ती नवनीत चहल ने बताया कि रविवार को मंडी में व्यवस्थाएं बनाए रखने और उठान के लिए रविवार को मोटे धान की खरीद पर रोक लगाई गई है। वहीं रविवार को मौसम खराब होने की संभावना है, ऐसे में सूखा धान भी भीग सकता है। मौसम को देखते हुए विभिन्न प्रबंध किए गए हैं। किसानों को परेशान न हो, इसके लिए सभी को सूचना दी गई है कि वे मोटा धान लेकर न आएं।
नवनीत ने बताया कि इस दौरान केवल तुड़ल व 1509 किस्म के धान की खरीद की जाएगी। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान शिवकुमार संधाला ने बताया कि जगाधरी को छोड़कर जिले की अन्य मंडियों में खरीद होगी। जगाधरी मंडी के आढ़तियों ने अपनी व्यवस्थाओं और उठान के लिए मोटा धान न लाने के लिए कहा है। सोमवार से सभी किस्म के धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
अब तक 273167 मीट्रिक टन धान खरीदा
वहीं जिले की 13 अनाज मंडियों में अब तक 273167 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 138699 मीट्रिक टन, हैफेड ने 63926 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर कार्पोरेशन ने 70542 मीट्रिक टन धान खरीदी है। इस दौरान बिलासपुर अनाज मंडी में 22012 मीट्रिक टन, छछरौली में 30909 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 4117 मीट्रिक टन, जगाधरी में 41305 मीट्रिक टन, जठलाना में 3200 मीट्रिक टन, खारवन में 5340 मीट्रिक टन, प्रतापनगर में 33922 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर में 62690 मीट्रिक टन, रादौर में 29939 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 6313 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 10950 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जबकि साढौरा में 22205 मीट्रिक टन धान व यमुनानगर में 265 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि उठान प्रक्रिया लगातार जारी रखें। किसान मंडी में फसल सुखाकर लेकर आएं, ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो। मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी आदेश दिए गए हैं मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। अधिकारियों को मंडियों का औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है। - पार्थ गुप्ता, जिला उपायुक्त